कोविड का XE Variant है कितना खतरनाक, NTAGI चीफ ने दिया यह जवाब

कोविड का XE Variant

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के चीफ एनके अरोड़ा ने कहा कि कोविड-19 वेरिएंट (Covid 19 variant) ओमीक्रोन (Omicron) के कई नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इनमें से किसी से भी गंभीर बीमारी नहीं होने जा रही है या भारत से जुड़े डाटा से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ये तेजी से फैल रहे हों। इन वेरिएंट्स में एक्सई जैसी एक्स सीरीज और अन्य शामिल हैं। NTAGI चीफ एनके अरोड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ये वेरिएंट सामने आते रहेंगे।

इसके अलावा, सूत्रों ने शनिवार को कहा कि इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक कंसोर्शियम (INSACOG) अस्पताल में भर्ती मरीजों और मामलों की गंभीरता पर जोर के साथ देश में सामने आ रहे एक्सई कोविड वेरिएंट (XE COVID variant) के मामलों पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है।

सूत्रों ने कहा, “जब तक वायरस से अलग करने के बाद इस सीक्वेंस की पुष्टि नहीं हो जाती है, तब तक हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे। हमें यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या यह अलग है या नहीं है।”

XE variant का एक मामला गुजरात में सामने आया है, जिसकी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पुष्टि की है।

गुजरात सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), आईएएस मनोज अग्रवाल ने कहा, “हम महाराष्ट्र और गुजरात सरकार एक-दूसरे से संपर्क में हैं। बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने नमूने में म्यूटेशन पाया जिसके चलते जीनोम सीक्वेंसिंग जरूरी हो गई थी। इसीलिए नमूने को कोलकाता भेजा गया, जहां उन्होंने नमूने में XE variant होने की पुष्टि की गई थी।”

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए गए इस मरीज ने महाराष्ट्र से गुजरात के बड़ोदा के लिए यात्रा की थी।

Related Posts
जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के धरती से टकराने की आशंका, दुनिया में छा सकता है अंधेरा
जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म

वैज्ञानिकों ने जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के धरती से आज टकराने की आशंका जताई है। इससे पूरी दुनिया में अंधेरा छा सकता Read more

व्लादिमीर पुतिन ने रूबल को गिरने से बचाने के लिए चला बड़ा दांव, जानिए पूरा मामला

यूक्रेन और रूस की लड़ाई (Russian Attacks on Ukraine) शुरू हुए एक महीना से ज्यादा समय हो गया है। इस Read more

यूक्रेन ने कीव से रूसी सैनिकों की वापसी को बताया ‘फर्जी’, पुतिन-जेलेंस्की की जल्द हो सकती है मुलाकात
यूक्रेन ने कीव से रूसी सैनिकों

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज (30 मार्च) 35वां दिन है। इस दिन के साथ दोनों देशों Read more

यूक्रेन की सीमा के नजदीक बड़े पैमाने पर रूसी सेना का जमावड़ा, सामने आईं Satellite तस्वीरें
Russia Ukraine War:

  युद्ध की आशंका के बीच रूस (Russia) अपने हजारों सैनिकों, बख्तरबंद वाहनों और आर्टिलरी को यूक्रेन (Ukraine) की सीमा पर तैनात कर रहा Read more

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x